घर का खाना छोड़ होटल से ला रहा था, पिता ने समझाया तो फांसी लगाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वर्णबाग कॉलोनी में रोहित कोतवाल (21) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। पिता तिलक ने विजय नगर पुलिस को बताया रात को उसे घर का खाना पसंद नहीं आया तो होटल से लेने जाने लगा। पिता के समझाने पर वह नाराज हो गया। कुछ देर बाद परिजन ने देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था।
दोस्त के घर लगाई फांसी- हीरानगर पुलिस के अनुसार राधे गोविंद छाबरे (23) निवासी श्याम नगर ने शुक्रवार दोपहर वीणा नगर में दोस्त के घर फांसी लगा ली। घटना के वक्त दोस्त ड्यूटी पर गया था। वह बीएससी कर रहा था। फांसी का कारण पता नहीं चला है। बुजुर्ग ने की आत्महत्या -खजराना में मोहन गोयल (60) निवासी विष्णुधाम कॉलोनी ने फांसी लगा ली। वह सफाई कर्मी था।
बीबीए छात्रा फंदे पर झूली – उधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के होस्टल में रहने वाली 20 साल की बीबीए की छात्रा प्रिया विश्वास ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से झालावाड़ की रहने वाली थी और एक कमरे में अकेली ही रहती थी। उसने शनिवार शाम को फांसी लगाई है। फिलहाल प्रिया की आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

Exit mobile version