सांवेर रोड पर एक कारोबारी की कार में रखा 4 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। कारोबारी ने ड्राइवर पर शंका जताई थी। शनिवार देर शाम पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर रुपए बरामद कर लिए हैं। ड्राइवर का कहना है बेटी की शादी में पांच लाख कर्ज हो गया था, इसलिए चोरी की। बाणगंगा पुलिस ने ऋषभ दोशी निवासी प्रिंसेज रीजेंसी कंचनबाग की शिकायत पर ड्रायवर राजेंद्र पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया।
फरियादी के अनुसार वे बैग फार्च्युनर कार में रखकर वॉशरूम चले गए थे। लौटकर ड्राइवर के साथ घर आ गए। घर पर बैग चेक किया तो उसमें 4 लाख रुपए नहीं थे।सूने घरों से चोरी- एमआईजी में राजेश गोले संजय गांधी नगर शाम घर लौटे तो देखा 70 हजार नकद, 1 जोड़ चांदी की पायजेब, 1 जोड़ बिछिया, चांदी का ब्रेसलेट और सोने की बाली चोरी हो गई। इसी तरह नेहा थनवार निवासी रतलाम कोठी की संविद नगर स्थित दुकान का शटर उचकाकर कोई 30 साड़िया और सीसीटीवी कैमरा ले गया।
