गोली कांड की घटना में दो लोगो की मौत मृतको के परिवार के लोग बड़ी संख्या में आज प्रदर्शन करने पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर गांधी प्रतिमा पर कृष्ण बाग कॉलोनी में हुए कुत्ते के विवाद में गोली कांड की घटना में दो लोगो की हुई मौत के बाद आज मृतको के परिवार के लोग बड़ी संख्या में आज प्रदर्शन करने पहुंचे और आरोपी गार्ड को फांसी देने की मांग और उसके घर तोड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे मृतको के परिजनों ने हाथों में हत्यारों को फाँसी दो की तख्तियां थी जो अपना विरोध दर्ज करवाते हुए पुलिस से मांग की

हाथों में हत्यारे को फांसी दो कि यह तख्तियां लेकर खड़े या लोग पिछले दिनों खजराना थाना क्षेत्र कृष्ण बाग कॉलोनी में हुई गोलीकांड की घटना में मृतक राहुल और विमल के परिजन है आज इन परिवार के लोगों ने रीगल चौराहा गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर गार्ड आरोपी राजपाल को फांसी देने की मांग पुलिस प्रशासन से की है और आरोपी का घर तोड़ा जाए म्रतक की परिजन महिला ने कहा कि जो कानून उत्तर प्रदेश में चल रहा है वही कानून मध्य प्रदेश में लागू होना चाहिए और ऐसे अपराधियों के घर तोड़ना चाहिए ओर आरोपी अपराधी राजपाल का घर भी जल्द तोड़ा जाए

Exit mobile version