इंदौर जिले की ग्राम पंचायत बढ़िया कीमा के द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को शासन की योजना के अंतर्गत जमीन पट्टा नहीं दिए जाने के बाद ग्रामीण आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, और पट्टे की मांग की
ग्राम पंचायत बढ़िया कीमां के अंतर्गत राशन की योजना में ग्रामीणों को जमीन का पट्टा नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा समर्थित सरपंच और सचिव पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह गरीब लोग हैं और सालों से गांव में निवास कर रहे हैं लेकिन उन्हें शासन की योजनाओ का लाभ आज तक नहीं मिला है। वही आवास हेतु उन्हें अब तक किसी तरह की सहायता नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव फिर आए हैं ऐसे में जो उनकी मदद करेगा वह उसी पार्टी को सपोर्ट करेंगे।
आपको बताना चाहेंगे कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है , वही बिचौली क्षेत्र के बड़िया कीमा के ग्रामीणों का आरोप है, कि उन्हें सहायता स्वरूप योजनाओं का लाभ आज तक नहीं मिला है।
