गांधी नगर थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार 2 आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पुलिस द्वारा मोहन राठी नामक व्यक्ति के घर पर दबिश देकर 10 लोगों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया था तभी से फरार 3 लोगों में से मकान मालिक मोहन राठी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है और उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है…।

दरअसल 2 दिन पहले गांधी नगर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना के आधार पर एक मकान में 10 लोगों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए करोड़ों रुपए की लिखा पढ़ी की पर्चियां बरामद की गई थी इन पक्षियों की गिनती ही हजारों की संख्या में थी पकड़ाई 10 आरोपियों में से कुछ आरोपी विभिन्न राज्यों के साथ अन्य जिलों के रहने वाले थे पूछताछ के दौरान पता चला कि जिस व्यक्ति का मकान था वह भी फरार चल रहा था और उसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया है जिसका नाम मोहन राठी बताया जा रहा है कि अभी भी 2 लोग फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है

Exit mobile version