आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम की दो दुकानों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदलालपुरा सब्जी मंडी स्थित दो दुकानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपए है फिलहाल पूरे मामले में अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

मामला इंदौर के नंदलालपुरा सब्जी मंडी का है जहां आबकारी विभाग रविवार रात गश्त कर रहा था उसी दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि नंदलालपुरा में सब्जी मंडी में बनी नगर निगम की दुकानों में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग की टीम में बताई गई दो दुकानों के शटर के ताले तोड़ कर अंदर चेक किया तो एक दुकान में 7 अंग्रेजी शराब की पेटी और दूसरी दुकान में नो अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की गई है क्योंकि यह दुकाने नगर निगम की है तो फिलहाल कोई दुकान मालिक वहां पर नहीं मिला है फिर भी आबकारी विभाग ने शराब बरामद कर नगर निगम को पत्र लिखकर यह जानकारी ली जाएगी यह दुकान किसे आवंटित की गई थी पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपए पूरे प्रकरण की विधिवत जांच की जा रही है

Exit mobile version