खाद विभाग द्वारा इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद की है आरोपी द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर का क्रय विक्रय किया जा रहा था खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि ऋषि नगर में रहने वाला सत्येंद्र पाल सिंह द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण कर रखा है और उसका क्रय विक्रय करता है सूचना के बाद खाद्य विभाग ने मौके पर दबिश दी और वहां से 47सिलेंडर खाली और 37 सिलेंडर भरे मिले जिन्हें खाद्य विभाग ने जप्त किया और थाने पर इसकी सूचना दी खाद्य विभाग की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र पाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
