यज्ञ सम्राट 13 भाई त्यागी रघुवंशमणी मंहत कनकबिहारी दास जी महाराज की स्मृति में आज महाभंडारे का आयोजन उनकी तपोस्थली कनकधाम नोनीकलां में किया गया, जिसमें अयोध्या छाबनी के संत महंत के अलावा कामदगिरी पीठाधीश्वर रामानंद रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट के अलावा हजारों संतों ने यहां पहुंचकर महंत कनकबिहारी दास जी महाराज को श्रध्दांजली अर्पित की। इस कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद आसपास से काफी संख्या में रघुवंशी समाज के अलावा भी अन्य वर्ग के लोगों ने पहुंचकर अपनी श्रध्दांजली अर्पित की। गौरतलब हो कि मंहत कनकबिहारी दास जी महाराज का पिछले दिनों नरसिंगपुर के पास सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया था, जिसके चलते आज मुख्य रूप उनकी श्रध्दांजली सभा और महाभंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिलीसामाजिक बंधुओं के अलावा जनप्रतिनिधियों ने दी श्रध्दांजली
महंत कनकबिहारी दास जी महाराज के महा भंडारे कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौधरी गंभीर सिंह, मुनीेंद्र मनोज चौधरी, राजेंद्र ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, नोनीकला की उप सरपंच श्रीमति आरती दीपक रघुवंशी, पांजरा के उपसरपंच हरवंश रघुवंशी, रेवाराम रघुवंशी, बंटी पटेल, संदीप रघुवंशी, न जीवन रघुवंशी, पटेल बाबा, श्यामदास बाबा, रामनरेश रघुवंशी, सहित अन्य रघुवंशी समाज के प्रबुध्द जन मौजूद रहे जिन्होंने इस श्रध्दांजली सभा में मौजूद रहकर अपनी सहभागिता दी।
