कोर्ट परिसर में वकील पर हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। एमजी रोड़ थाना पुलिस ने भूमाफिया सुफियान अशरफ रंगूनवाला निवासी रेडियो कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने वकील वीरेंद्र जायसवाल और उसके साथियों पर हमला कर दिया। रंगूनवाला भूमाफिया राजू का भतीजा है। दोनों के खिलाफ एमआइजी थाना में केस दर्ज हुआ था। आरोपितों पर शासकीय भूमि खरीदने-बेचने के आरोप भी हैं। मैरिज गार्डन को प्रशासन ध्वस्त कर चुका है। कोर्ट पेशी के दौरान आरोपितों की पिटाई भी हुई थी।

Exit mobile version