कोठारी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंदौर में यातायात नियम व सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गुरुवार 21 दिसंबर 2023 को “यातायात नियम व सड़क सुरक्षा” पर कोठारी कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी यातायात विभाग श्री मनीष कुमार अग्रवाल, एडिशनल डीसीपी श्री सुशील कुमार तिवारी एवं एसीपी श्री मनोज खत्री थे श्री खत्री एवं सुशील तिवारी जी ने संस्था के विद्यार्थियों एवं शिक्षक गणों को यातायात के नियम को की विस्तार से व्याख्या की और भावी पीढ़ी को यातायात के नियम से अवगत करवाया। व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया संस्थान के सीएमडी श्री सुरेश कोठारी एवं ED रुनझुन पाडलिया ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी एवं अतिथियों का स्वागत किया।

,,पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ गौतम कोठारी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को संकल्प दिलवाया कि वह यातायात नियमो का पालन करेगे और अपने पांच मित्रों को यातायात के नियमों के बारे में बताएंगे। मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार जी अग्रवाल ने छात्रों को अध्ययन करने तथा परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया साथ में यातायात नियमों का पालन करने का महत्व बताते हुए यातायात विभाग का सतत प्रयास है कि प्रदेश में दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर ना के बराबर हो। इस हेतु उन्होंने शैक्षणिक संस्था में जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है, और कोठारी ग्रुप तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के साथ मिलकर शीघ्र ही एक कोर्स यातायात सुरक्षा व नियमों की जागरूकता हेतु प्रारंभ करने का प्रयास करेंगे कार्यशाला में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की तरफ से श्री AK द्विवेदी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया अंत में आभार कोठारी कॉलेज के सीएमडी श्री सुरेश जी कोठारी ने दिया कार्यक्रम में कोठारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन तथा कोठारी कॉलेज के सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Exit mobile version