केजीएफ वन और टु से चर्चा में आए डायरेक्टर प्रशांत नील की प्रभास अभिनित फ़िल्म 22 दिसंबर को देशभर में रिलीज होने जा रही है,, इस बड़े बजट की फ़िल्म में इंदौर के दो युवा पहलवान अथर्व गुर्जर और श्याम यादव भी कुश्ती लड़ते नज़र आएंगे,,,
गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि अथर्व गुर्जर ने बताया कि पहलवानी को लेकर अब फिल्मों में काफ़ी अवसर है,, प्रभास जैसे बड़े सितारे और प्रशांत नील जैसे निर्देशक और लेखक के साथ काम करना काफ़ी शानदार अनुभव रहा,, जो दर्शकों को फ़िल्म देखकर समझ आएगा,, गुर्जर ने बताया कि 400 करोड़ की लागत वाली यह फ़िल्म कई भाषाओं में 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है,,
