कार में मिली करणी सेना नेता की लाश, सीने में लगी थी गोलियां

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देर रात कनाडिया थाना क्षेत्र में करणी सेना के पदाधिकारी को सीने में दो गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त मोहित के गाड़ी में उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है पुलिस का दावा है कि हत्या हुई है लेकिन गाड़ी के अंदर रिवाल्वर मिलने से कई कहानियां सामने आ गई है घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए थे लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर एफएसएल की रिपोर्ट के बाद आगे की जांच की बात कही है।

एसीपी जयंत राठौर के अनुसार कनाडिया थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहित पटेल रात 11:00 बजे अपने दोस्त की गाड़ी लेकर कहीं निकले । वहीं पुलिस को जब सूचना मिली कि युवक को गोली लगी है तब पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की जब छानबीन करी तो मृतक का शव गाड़ी में था और उनकी लाइसेंस रिवाल्वर भी गाड़ी में ही रखी हुई थी गाड़ी के कांच चढ़े हुए थे और मोहित ड्राइवर सीट पर बैठे थे मोहित ने खुद को गोली मारी है यह किसी अन्य व्यक्ति ने यह कहना भी मुश्किल है पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है

Exit mobile version