कांग्रेस द्वारा भव्य विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन ओर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बस कुछ ही दिन बचे है । सांवेर विधानसभा से कांग्रेस से विधायक की दावेदारी करने वाले विजय बंटी राठौर ने किसान सम्मेलन के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेसी ओर आमजन शामिल हुए । भव्य विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन ओर स्वागत समारोह का योजन किया गया इस आयोजन में पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी विशाल पटेल संजय शुक्ला बलराम पटेल सोहराब पटेल रीटा डागरे आशा यादव मेहरबान पिछोलिया श्याम सोनी और अन्य मौजूद रहे

विजय राठौर बंटी ने कहा कांग्रेस सरकार आने पर किसानों को 5 हॉर्स पावर बिजली बिल माफ करेंगे, किसानों को सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ करेंगे यह घोषणाएं नहीं,मध्य प्रदेश को महान प्रदेश बनाने की गारंटी है ।
हम घोषणा मशीन नहीं, विकास की जमीन तैयार करेंगे

आयोजन में पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल और विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान की झूठी घोषणाओं और वादों को पिछले 18 साल से सुन रहे है। इस चौमासे में बरसाती मेंढकों की तरह ही कुछ चुनावी घोषणावीर भी सामने आ गए हैं। जिस व्यक्ति ने 18 साल में 22000 झूठी घोषणा की है, वह अब दो महीने के लिए कुछ और झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की सम्मानित जनता इस सच्चाई को भली भांति जानती है।

Exit mobile version