मध्य प्रदेश और यूएई के उद्योगपतियों, कारोबारियों तथा व्यापारियों के बीच इंडो-यूएई समिट-2023 का आयोजन आज इंदौर में किया गया जिसमे शेख माजिद राशिद अल मुल्ला चेयरमैन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीस के ceo दुबई विशेष तौर पर हिस्सा लेने इंदौर आए साथ ही मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी और इंदौर के सांसद लालवानी आयोजन में शामिल हुए
इंडो – यूएई समिट का उद्देश्य भारत-यूएई के बीच व्यापार बढ़ाना और आने वाली समस्याओं को दूर कर विचार-विमर्श करना है.समिट के मुख्य आयोजक ने बताया कि इस बार बैठक इंदौर में हो रही है. समिट के दौरान सभी लोग इंदौर सहित प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे. स्टार्टअप को प्रोत्साहित करेंगे. इस समिट में 200 से ज्यादा उद्योगपति, कारोबारी और व्यापारी बैठक में शामिल हुए . दुबई के बिजनेसमैन शेख माजिद राशिद अल मुल्ला चेयरमैन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीस के ceo दुबई समिट में शामिल होने और मध्य प्रदेश में संभावनाएं तलाश में विशेष तौर पर इंदौर आए साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने उद्यमियों से विशेष तौर पर चर्चा की ओर यूएई में व्यापार करने वालों को मध्य प्रदेश
में भी व्यापार करने का न्योता दिया ।
