✓दोनो प्रकरणों में कुल 04 आरोपी एवं 01 बाल अपचारी गिरफ्तार।
✓क्राइम ब्रांच एवं संबंधित थानों की संयुक्त कार्यवाही में आरोपीयो के कब्जे से कुल 56 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 06 लाख रू), 01 एक्टीवा वाहन व 03 मोबाईल फोन आदि जप्त ।
✓ आरोपीयो ने शहर सहित आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करना किया स्वीकार।
✓आरोपी जुल्फिकार उर्फ भय्यू आदतन अपराधी है जिनके विरुद्ध अपहरण, लूट हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखना जैसे कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है ।
✓आरोपी पीटर डेनियल कुछ समय पूर्व ही NDPS के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है , जिसके पूर्व के भी आपराधिक रिकार्ड है ।
✓आरोपी समीर अपने चप्पलो के तलवो में छीपा कर डग (राजस्थान ) से ब्राऊन शुगर की डिलीवरी देने आया था इन्दौर में ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों केअनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
(1).इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि संदिग्ध दो व्यक्ति थाना विजय नगर क्षेत्र के शाहिद पार्क के सामने सर्विस रोड से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तस्करी हेतु निकलने वाले हैं । मुखबिर सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना विजय नगर की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्धो को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1). भय्यू उर्फ जुल्फिकार पिता जुल्फिकार अली निवासी स्वर्णबाग कॉलोनी,विजय नगर, इंदौर, (2). संजय पिता रामहरख बोरासी निवासी स्वर्णबाग कॉलोनी,विजय नगर, इंदौर बताया । आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लगभग कुल 26 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए), जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना विजय नगर इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(2) इसी तरह दूसरी कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि संदिग्ध एक सफेद रंग की एक्टीवा नम्बर से तीन व्यक्ति रिक्सा स्टेण्ड उज्जैन नाका बाणगंगा पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले हैं । मुखबिर सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्धो को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1).समीर मंसूरी पिता सलीम नि. ग्राम दुधालिया डग झालावाड़ ( राजस्थान ), (2). पीटर डेनियल पिता जोसेफ नि. बाणगंगा इन्दौर तथा (3). बाल अपचारी होना पाया गया। आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लगभग कुल 30 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए), 01 एक्टीवा वाहन व 03 मोबाईल फोन जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना बाणगंगा इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
