बड़े ही हर्ष का विषय है कि आतिथ्य गुणों से सम्पन्न हमारा इंदौर ‛स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन कर रहा है, जिसमें 100 से अधिक शहरों के महापौर तथा स्मार्ट सिटी के सीईओ सहभागिता कर रहे हैं। इस आयोजन को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने हेतु महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी साथ पधारे भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर जी के करकमलों से स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर भारत सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री कुणाल कुमार जी, संयुक्त सचिव तथा मिशन निदेशक (स्मार्ट सिटी मिशन), विभिन्न शहरों से पधारे महापौरगण एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ सहित अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
