ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की लगातार कार्यवाही ब्राऊन शुगर की तस्करी करने वाले 03 तस्कर धराए

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर) की तस्करी करने वाले 03 तस्कर क्राईम ब्राँच इंदौर व थाना विजयनगर की संयूक्त कार्यवाही में धराए ।
✓आरोपयो के कब्जे से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख रुपये) एवं 1 मोटरसायकल की जप्त ।
✓ आरोपी ने अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को इन्दौर शहर में खपाने की, की थी तैयारी ।
✓ आरोपी के विरूद्ध पूर्व में पंजीबद्ध है कई अपराध ।

इन्दौर – दिनांक 13.09.2023 – क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 13.09.2023 को क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि सुलभ काम्पलेक्स के सामने मंगलसिटी के पीछे विजय नगर इंदौर पर 03 लडके अवैध ब्राउन शुगर बैचने के लिये लाने वाले है । जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना विजयनगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये हुलिये के लडको को मोटर सायकल क्रमांक MP09VQ6848 के साथ घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे नाम पता पता पुछा तो उन्होने अपना नाम 1.आकाश उर्फ झमाझम पिता गोविंद हटिया उम्र 22 साल निवासी प्रकाश चंद्र सेठी नगर इंदौर 2. नमन उर्फ राज पिता राघवेंद्र शर्मा उम्र 20 साल निवासी प्रकाश चंद्र सेठी नगर इंदौर 3.अजय उर्फ छोटू पिता सुरेश सोनी उम्र 19 साल निवासी प्रकाशचंद्र सेठी नगर इंदौरका होना बताया । मौके पर आरोपियों की तथा मोटरसायकल की तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 30 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख) व एक मोटर सायकल जप्त की गयी, आरोपी आकाश पूर्व में भी थाना विजय नगर के कई अपराधो में जेल जा चूका है । आरोपियों के विरूद्ध थाना विजयनगर पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के आदि है ।

आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन-शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करता था ।

Exit mobile version