इंदौर पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता ने फिर एक महिला को आत्महत्या करने जैसे घातक कदम उठाने से रोका।

By Abhishek Raghuvanshi
6 Min Read

√ पति व बच्चों से अलग रहकर महिला चली गई थी डिप्रेशन में और आत्महत्या का विचार कर, डाला था सोशल मीडिया पर स्टेटस।

√ इंदौर पुलिस के साईबर सेल डीसीपी जोन- 04, ए.सी.पी. जूनी इन्दौर, थाना प्रभारी जूनी इन्दौर व टीम नें, महिला को आत्महत्या करने से रोक, काउंसिंग कर किया उसका हृदय परिवर्तन।

पुलिस थाना जूनी इंदौर क्षेत्र अंतर्गत साधुवासवानी नगर की एक महिला व्दारा दिनांक 12/09/2023 को रात्री करीब 09.00 बजे व्हाट्सअप पर स्टेटस में आत्महत्या करने जैसी पोस्ट डाली गई थी, जिस पर से पुलिस की साईबर सेल व्दारा इस पोस्ट को देखकर डी. सी. पी. जोन-04 श्री आर. के. सिंह को अवगत कराया गया, उनके व्दारा ए.सी.पी. जूनी इन्दौर श्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे व थाना प्रभारी जूनी इन्दौर शेलेन्द्र सिंह जादौन को तत्काल अवगत कराकर किसी भी परिस्थिति में उक्त महिला की जान बचाने हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ए.सी.पी. जूनी इन्दौर व थाना प्रभारी जूनी इन्दौर अपनी टीम के साथ तत्काल बताए गए पते पर पहुचे जहां पर देखा की एक महिला अकेली अपने कमरे में मौजूद थी जो डिप्रेशन में दिख रही थी। जिससे चर्चा की गई व उसके परिजनो को साथ में बैठाकर ए.सी.पी व थाना प्रभारी जूनी इन्दौर व्दारा काउंसलिंग की गई, तो जानकरी में ज्ञात हुआ कि महिला अपने पति व बच्चों से कई वर्षों से अलग रहकर माईके में रह रही है। माता-पिता व्दारा उसे ईश्वर पूजा में मन लगाने का कहने पर डिप्रेशन के चलते वह अपने माता-पिता से नाराज हो गई थी और इसी के चलते उसके व्दारा ऐसा मैसेज स्टेटस में डाला गया था। पुलिस टीम द्वारा काउंसलिंग किये जाने से वह सामान्य हो गई तथा अपने माता पिता के साथ ही रहना और उनका कहना मानने पर सहमती प्रदान की।
काफी लम्बी काउंसलिंग के बाद वह सामान्य हो गई और आत्महत्या जैसा कोई कदम नही उठाने के लिये सहमत हुई। टीम द्वारा उसके परिजनो को भी उसका ख्याल रखने की समझाईश दी गई।

- Advertisement -

उक्त सराहनीय कार्य में ए.सी.पी. जूनि इंदौरश्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी जूनी इंदौर निरी. शेलेन्द्र सिंह जादौन, सउनि भरत ठाकुर, प्रआर. 138 सतीश गौड़, प्रआर 988 अनिरुद्ध, आर. 2429 विनीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

√ इंदौर पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता ने फिर एक महिला को आत्महत्या करने जैसे घातक कदम उठाने से रोका।

Exit mobile version