ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहर के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही मल्हारगंज पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कार से डाउन शुगर की तस्करी कर रहे थे पकड़े गए आरोपियों के पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है वही उनसे एक कार भी बरामद की गई है

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़े गणपति का है जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी उसी दौरान एक कार उन्हें आती हुई दिखी कार चालक पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने लगा जिनका पीछा कर पकड़ा गया तलाशी लेने पर कार से 36 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस को मिली पकड़े गए आरोपियों में राम हनोतिया और जो कि पिलियाखाल का रहने वाला है वही दूसरा आरोपी राकेश उज्जैन का रहने वाला है दोनो आरोपियों के पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद की है जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है यह ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और किसे देने जा रहे थे

Exit mobile version