ऑनलाईन जुंए की लत ने बनाया लुटेरा:महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाश पकड़ाए,फुटेज देख दूसरे थाने की पुलिस ने की पहचान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाड़िया में लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने ऑनलाइन जुएं की लत के चलते लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मामले में फुटेज मिले। इसके बाद आसपास के सभी थानों को भी वह भेजे गए। जिसमें पहचान होने पर आरोपियों को पकड़ लिया गया।
डीसीपी अभिषेक आनंद के मुताबिक अनिता बांठिया के साथ पिछले दिनों बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों के फुटेज तलाश रही थी। इधर पुलिस को बाइक नंबर और हुलिए की जानकारी लगी। आसपास के थानों को भी लुटेरों के मामले में अलर्ट किया गया। जिसमें अभिषेक शर्मा ओर ऋतिक नाम के दो लुटेरो को पकड़ा है।
बताया जाता है कि दोनों ऑनलाइन जुआं खेलते हैं। इसके कारण वह कर्ज से दब गए। उन्होंने लूट करके अपना कर्ज उतारने की प्लानिंग की। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई बाइक भी बरामद की है।

Exit mobile version