आचार संहिता में भी बदमाशों के घोसले बुलंद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पानी पताशे नहीं खिलाए तो हमला:वाइन शॉप के पास आए दो बदमाशों ने चाकू मारे, CCTV फुटेज से तलाशने में लगी पुलिस
इंदौर के द्वारकापुरी थाने के नजदीक पानी पतासे का ठेला लगाने वाले एक दुकानदार को दो बदमाशों ने चाकू मार दिए। बताया जाता है कि दुकानदार अपनी दुकान बंद कर जा रहा था। इस दौरान दोनों बदमाश पास पहुंचे और पताशे खिलाने की बात करने लगे। इस पर दुकान बंद करने की बात करते हुए दुकानदार ने जाने के लिये कहा। तभी एक बदमाश ने विवाद करते हुए उसके पेट के पास चाकू मार दिया और फरार हो गए। दुकानदार को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। सूचना के बाद पुलिस आरोपियों के फुटेज तलाशने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक अंकुश पुत्र रामधनी कुशवाह निवासी लाल बाउंड्री 60 फीट रोड चौराहे के यहां पानी पताशे की दुकान चलाता है। रात में यहां ठेला बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान दो लड़के उसके पास पहुंचे ओर कहा कि उन्हें पानी पताशे खिला दो।

इस पर अंकुश ने कहा कि उसने ठेला बंद कर दिया है। सामान भी नहीं। उसने घर जाने की बात कही। जिस पर बदमाशों ने अपशब्द कहे। इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू निकाला और पेट के पास मार दिया। इसके बाद दोनों बदमाश रोड क्रॉस कर फूटी कोठी के पास के रास्ते से अंधेरे में फरार हो गए।

अंकुश ने अपने परिचित को कॉल कर हमले की जानकारी दी। उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। यहां पुलिस ने बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी पुलिस को उनके फुटेज नहीं मिले है।

- Advertisement -
Exit mobile version