एरोड्रम पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है जहा एरोड्रम पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए चोरों में एक नाबालिग भी शामिल है पकड़े गए चोर शादी समारोह का सीजन होने की वजह से एक घर से दूल्हे की शेरवानी चुरा कर दूसरे घर मे जाकर शेरवानी पहन कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे ताकि पुलिस चेकिंग में चोर बहाना बना सके कि हम शादी में से आ रहे है

दरसअल पिछले सप्ताह एरोड्रम थाना क्षेत्र में लगातार तीन घरों में चोरी की घटना हुई थी जिसको देखते हुए डीसीपी झोंन 1 आदित्य मिश्रा ने एक स्पेशल टीम गठित की थी जहा पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला था कि एक ही समय मे तीन घरों में चोरी की घटना हुई थी और चोरी की घटना को एक ही गैंग द्वारा अंजाम दिया गया है वही पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि ड्रग्स खरीदने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपीयो ने बताया कि पहले एक घर मे चोरी करते थे वह से कपड़े , पैसा , ज्वेलरी चुरा कर दूसरे घर मे जाकर पहले तो कपड़े बदलते थे क्योंकि अभी शादी ब्याह की सीजन चल रहा है इस लिए दूल्हे की शेरवानी जरूर चोरी करते थे ताकि चोरी करने के बाद दूल्हे की शेरवानी पहनकर चोरी करने निकलते थे तो कोई पहचान नही पाता था ऐसा लगता था कि चोर चोरी करके नही आ रहे शादी समारोह में से आने जैसे लगते थे उसके बेस्ड दूसरे घरों में शेरवानी पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे वही पुलिस ने आकाश परिहार , संजय के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है जिनसे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version