इंदौर में रितेश जाधव हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गाड़ी टकराने की बात को लेकर रितेश जाधव नामक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया था इस पूरे मामले में पुलिस ने पूर्व में तो एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो वही दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है और पूरे ही मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

-बता दे पिछले दिनों इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में गाड़ी टकराने की बात को लेकर विक्की, प्रकाश जैन और एक अन्य ने मिलकर रितेश जाधव नामक एक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया था वही बताया जा रहा है कि रितेश जाधव जब अपने घर के बाहर खड़ा था तो आरोपी विक्की व अन्य की गाड़ी रितेश की गाड़ी से टकरा गई थी जिसके बाद रितेश जाधव और विक्की व अन्य में विवाद हुआ और उसके बाद इस पूरे घटनाक्रम में विक्की व अन्य लोगों ने रितेश को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया वहीं घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमें रितेश को आरोपियों के द्वारा चाकू मारा जा रहा है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद एक आरोपी प्रकाश जैन को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं विक्की व एक अन्य फरार चल रहे थे अतः तीनों आरोपियों पर पुलिस ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विक्की व एक अन्य आरोपी निरंजनपुर से शहर के बाहर जाने वाले हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी विक्की व अन्य को गिरफ्तार कर लिया है वहीं प्रारंभिक तौर पर तात्कालिक विवाद के बाद ही इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version