एरोड्रम थाना क्षेत्र में मामूली बात पर हुआ दो पक्षों मे विवाद और कहे जाति सूचक शब्द

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद के बाद एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और जाति सूचक शब्द भी कहे गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर का है क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ मामूली बात पर दीपक जोशी और उसके दो अन्य साथियों द्वारा फरियादी युवक के साथ जमकर मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गया और उसे जाति सूचक शब्द भी कहे गए जिसके बाद फरियादी ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version