अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार द्वारकापुरी पुलिस की कार्रवाई 21 क्वार्टर देसी शराब बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।

दरअसल द्वारकापुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि ऋषि पैलेस कॉलोनी में एक युवक अवैध शराब के साथ घूम रहा है जो किसी को डिलीवरी देने वाला है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मिथुन राठौड़ नमक बदमाश को पकड़ा जिसके पास 21 क्वार्टर देसी शराब पुलिस ने बरामद की जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version