टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ की मिमिक्री करने और राहुल गांधी द्वारा उसका वीडियो बनाने की घटना को लेकर पूरे देश में भाजपा आक्रोशित है।
जहां इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी के लोगों ने आज बड़ा प्रदर्शन किया और कल्याण बनर्जी व राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। हाथों में बीजेपी का झंडा लिए भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के लोग रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए जहां राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि देश में राहुल गांधी को कोई गंभीर नहीं लेता है सबसे ज्यादा मीम राहुल गांधी पर बनाए जाते हैं, वहीं उन्होंने राहुल गांधी को कार्टून करार दिया। इसी तरह इंदौर भाजपा के अध्यक्ष गौरव रणदीवे में भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला। भाजपा के इंदौर विधि प्रकोष्ठ के लोग भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए जहां राजेश खंडेलवाल और निमिष पाठक ने बताया की देश के गरिमामई पद पर रहे जगदीप धनगढ का अपमान किया है। विधि प्रकोष्ठ के लोगों की माने तो उच्च नेटवर्क से मिले निर्देशों के मुताबिक वह आगामी योजना पर कार्य करेंगे।
