हाल ही में दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69 वा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें शिक्षा पर्यावरण बेसिक कूटनीति सहित छह विषयों पर प्रस्ताव पारित हुए। जिसको लेकर एबीवीपी के पदाधिकारी ने पत्रकार वार्ता कर कई तरह की जानकारियां दी।
पारित प्रस्तावों की जानकारी और विभिन्न मुद्दों को लेकर एबीपी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं प्रांत मंत्री राधिका सिंह सिकरवार ने बताया की दिल्ली में हुए विद्यार्थी परिषद के 69 में राष्ट्रीय अधिवेशन में चार प्रमुख प्रस्तावों के साथ ही कार्य परिषद की बैठक में दो अन्य प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति, कल्याणकारी भारतीय कूटनीति, स्वस्थ जीवन शैली अपनाए देश के युवा और विवेकशील विकास पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यकता के बिंदुवार प्रस्ताव पारित हुए, राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्ताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद द्वारा आगामी समय में एक अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारियां दी जाएगी और विद्यार्थी परिषद के मूल विचार पहचान और कार्यप्रणाली को लेकर बताया जाएगा। इसके साथ ही एबीवीपी के लोगों ने 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र भी किया और कहा कि सभी विद्यार्थी अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर इस दिन को दीपावली की तरह मनावे, वही नारी वंदन अधिनियम का भी विद्यार्थी परिषद के लोगों ने स्वागत किया।
