इंदौर |टक्कर लगने पर बाइक सवार ने समझाया तो ई-रिक्शा वाले ने साथी को बुलाकर बाइक सवार 3 युवकोें से मारपीट की।
एरोड्रम पुलिस ने भरतसिंह पिता रामसिंह राजपूत निवासी न्यू गौरी नगर की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक और उसके एक परिचित पर केस दर्ज किया। घटना नगीन नगर की है। फरियादी ने बताया आरोपी ई-रिक्शा तेजी से लाया और मेरी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मैं और मेरे साथी शाहरुख और दीपक गिर गए। मैं समझाने लगा तो ई रिक्शा चालक ने परिचित को फोन कर बुलाया। परिचित ने आते ही हमें गालियां दी। हमने मना किया तो ई-रिक्शा चालक व उसके परिचित ने हमारे साथ मारपीट की और भाग गए।
