इंदौर मोबाइल पर रास्ते में बात करते हुए जा रही युवती से बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसे कुछ दूर तक घसीट दिया। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों बदमाशों को तुकोगंज पुलिस को सौंप दिया गया है।
घटना तुकोगंज थाना छेत्र के हाईकोर्ट के सामने वाली रोड की है जहां पर 30 जून को शाम करीब 4 बजे एक युवती मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश उसके नजदीक पहुंचे। बाइक की स्पीड धीमी करके पहले उन्होंने पीछे देखा और फिर युवती के मोबाइल पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसे घसीट दिया। पुरी घटना वहा लगे सिसिटीवी कैमरे में कैद हो गई क्राइम ब्रांच को जो सीसीटीवी सामने आए थे। उसमें आरोपी मोबाइल छीनने के दौरान युवती को कई फीट तक घसीटते भी ले गए थे। उसे हाथ-पैरों में चोट भी आई है। क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्यबाही करते हुए दो आरोपी आकाश और चेतन को गिरफ्तार कर लिया वही आ आरोपियों ने अफजन नाम के युवक को लूटा हुवा मोबाइल बेचा था पुलिस ने अफजल को भी गिरफ्तार कर मोबाइल जप्त किंया है
