सोशल मीडिया पर संत कमल किशोर नागर की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोशल मीडिया पर पूज्य गुरुदेव संत श्री कमल किशोर नागर जी के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल आईडी बनाकर बेहूदा फोटो और वीडियो को फेसबुक पर डालकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी दीपक को पुलिस गांधीनगर ने 4 दिन पहले शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है… आरोपी को लेकर डीसीपी ने फेसबुक से पर ही कई अकाउंट बनाने का खुलासा भी किया…

गांधीनगर पुलिस को फरियादी सुनील चौहान ने एक लिखित आवेदन दिया था जिसमें लिखित शिकायत सुनील द्वारा की गई अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुरु जी के फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री परोसी जा रही है फेसबुक प्रोफाइल आईडी को सर्च किया गया तो उस प्रोफाइल आईडी पर लगातार अश्लील फोटो डाले जा रहे हैं गहन सर्चिंग करने के बाद पुलिस गांधीनगर ने आईटी एक्ट का प्रकरण शिकायत पर दर्ज किया मामले को विवेचना में लेने के बाद झोन वन डीसीपी और उनकी पूरी टीम ने मामले में जब पड़ताल की तो आरोपी सुसनेर जिला आगर निवासी को घेराबंदी कर पकड़ा पकड़ा गया आरोपी दीपक व्यास को लेकर डीसीपी और भी कई खुलासे करते हुए बताया कि आरोपी ने 10 से अधिक फर्जी आईडी फेसबुक पर बना रखी है जिसमें ज्यादातर लड़कियों की आईडी होना बताई है आरोपी के इस कृत्य को लेकर डीसीपी ने यह भी कहा कि यूजर्स और फॉलोअर्स बढ़ाने का एक तरीका आरोपी ने अपनाया है फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और कानूनी धाराओं के तहत उस पर कार्यवाही की जा रही है…

Exit mobile version