इंदौर में हुई 30 लाख की चोरी के मामले में अब तक फरियादी लगा रहा गुहार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में में 8 महीने पहले हुई 30 लाख की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं गया है तो वहीं जीवन भर की कमाई की हुई चोरी के मामले में फरियादी द्वारा तमाम अधिकारियों को आवेदन देकर चोरों पर कार्रवाई की गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है चोर सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस के हाथ से कोशो दूर है…।

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर उत्तम जगताप के घर पर 1 फरवरी 2023 को अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें करीबन 30 लख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था पूरे मामले में फरियादी उत्तम द्वारा कई बार पुलिस अधिकारियों की दहलीज पर आवेदन देकर बदमाशों को पकड़ने की गुहार लगाई थी जिसमें उन्होंने साफ तौर पर सीसीटीवी फुटेज और अन्य कई साक्षी भी दिए थे लेकिन इंदौर पुलिस कमिश्नर की पुलिस द्वारा अभी तक इन चोरों को पकड़ नहीं गया है तो वहीं फरियादी का कहना है कि हमेशा वह आवेदन देकर चले जाते हैं और पुलिस केवल पकड़ने का आश्वासन देती है तो वहीं उन्होंने घोषणा की है यदि पुलिस इन आरोपियों को पकड़ कर उन्हें न्याय दिलाता है तो पूरी पुलिस विभाग को वह उचित इनाम से भी नवाजेंगे यदि कोई व्यक्ति भी उनकी जानकारी देता है तो उसे भी इनाम दिया जाएगा दरअसल फिर एक बार उन्होंने पुलिस जनसुनवाई में अधिकारियों से गुहार लगाइए देखना होगा कि अब पुलिस ने उन्हें चार दिनों का आश्वासन दिया है देखना होगा कि आप पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती या नहीं

Exit mobile version