इंदौर में प्लॉट विवाद में चाकूबाजी, CCTV में कैद:लालबाग के सामने शराब दुकान पर हुआ विवाद, छत्रीपुरा में फिर बढ़ी गैंगवार की आंशका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लालबाग स्थित शराब दुकान पर शराब पीने के दौरान शाकिर चाचा के साले के साथी को दो बदमाशों ने चाकू मार दिए। हमले के बाद गंभीर हालत में शाकिर चाचा का साला अपने साथी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस चाकूबाजी के बाद छत्रीपुरा में काफी समय बाद फिर से गैंगवार की आंशका बढ़ गई है।

पुलिस के मुताबिक घायल का नाम गोलू उर्फ गोली पहलवान है। वहीं पकड़ाए आरोपियों के नाम बलराम और अंजू उर्फ अजय कांटे है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक शराब दुकान पर गोलू उर्फ गोली को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलने बुलाया था। इस दौरान वहां पर दो साथी उठकर चले गए। कुछ देर बाद गोली और बलराम में बहस हो गई। जिसमें अंजू कांटे ने चाकू निकालकर बलराम को दे दिया। गोलू के सीने और पैर में चाकू मारने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

शाकिर का साला लेकर पहुंचा अस्पताल
पुलिस को जानकारी मिली कि गोलू को अन्नपूर्णा इलाके में शाकिर चाचा का साला विक्की ताराचंद अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां उसे भर्ती करने के बाद पूरा उपचार भी कराया। बताया जाता है कि विक्की घायल गोलू का अच्छा दोस्त है। वहीं शाकिर का रिश्ते में साला है। पुलिस के मुताबिक प्लॉट के रुपए के लेनदेन में विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version