लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्‍थगित होने के बाद सत्याग्रह पर बैठे विपक्षी नेता, सोनिया-राहुल भी शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन के दिए गए बयान और अन्‍य विवादों के बीच संसद के दोनों सदनों राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को होगी. इस बीच संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के नेता विरोध प्रदर्शन करने बैठ गए हैं. इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अब तक हंगामों से भरा रहा है. केंद्र सरकार राहुल गांधी को लंदन में दिए उनके बयानों के लिए घेर रही है. सत्‍तापक्ष लगातार राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा, इसलिए माफी का सवाल ही नहीं उठता

दिल्ली में विपक्ष के नेताओं ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विरोध में शामिल हुए.

राहुल गांधी टूलकिट…
इससे पहले  भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले “टूलकिट का स्थायी हिस्सा” बन गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से ‘हस्तक्षेप’ की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी.

क्‍या राहुल गांधी कभी-कभी सच बोलते हैं…
केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के मुद्दे पर कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी सच बोलते हैं. जैसा उन्होंने कल कहा, “अनफॉर्चूनेटली (दुर्भाग्य से) वह सांसद हैं. सही मायनों में वह unfortunate सांसद है, क्योंकि वह सदन का हिस्सा हैं और उसी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. सदन में होंगे तो शायद कुछ कर पाएंगे. उनको यह पता नहीं कि हाउस जो है प्रक्रिया से चलता है, नीतियों से चलता है. मैं रूल्स के बुकलेट भी उनको देने के लिए लेकर आया था, लेकिन सदन में होंगे तो समझेंगे वह पढ़ते ही नहीं हैं. वह संसद में बहुत कम आते हैं. एक के बाद एक दूसरा झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है. आप झूठ बोलें और यहां दिखाए कि आप सदन से बड़े हैं देश से बड़े हैं, ऐसा नहीं है. इसके लिए उनको बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए

- Advertisement -
Exit mobile version