इंदौर में पैसों के लिए अपने ही अपहरण की कहानी रचने वाले एक युवक को पुलिस इन्दौर पुलिस ने हिरासत में लिया है युवक द्वारा फोन कर अपने घर वालों से फिरौती की रकम मांगी जा रही थी घरवालों ने पुलिस को शिकायत की तो मामले का खुलासा हो गया…
ध्यान से देखिए यह है वह शख्स जिसने खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी रची बी बी ए फर्स्ट ईयर के छात्र को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तारी के बाद युवक द्वारा कबूला गया की गर्लफ्रेंड और दोस्त पर खर्च करने के लिए उसने दोस्तों से मिलकर खुद के अपहरण और फिरौती मांगने की कहानी रची थी विजय नगर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया 20 जुलाई को मुकेश बरोत कर जो अंबे नगर देवास का रहने वाला है उसके द्वारा विजय नगर पुलिस को सूचना दी कि उसका बेटा आयुष कोचिंग क्लास जाने के बाद से लापता है दोपहर से उसका मोबाइल भी बंद आया जब कुछ देर बाद फिर उसने फोन कर बताया कि उसे चार पांच लोगों ने रेडिसन चौराहे पर पकड़ लिया है इसके बाद आयुष के मोबाइल से किसी अन्य व्यक्ति ने कॉल किया तुम्हारा बेटा ही हमारे कब्जे में है उसे छोड़ने के लिए ₹50000 दो वरना मार देंगे उन्होंने मारपीट का वीडियो भी भेजा इसके बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद द्वारा एक टीम बनाई गई और टीम बनाकर आयुष को बरामद किया गया तो उसके साथ उसके दोस्त गोलू ठाकुर अंकित मालवीय एवं सुमित सवालिया तथा आकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया…
