इंदौर में नशे के लिए एक युवक को किया अगवा बंधक बनाकर जमकर की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नशे के लिए एक युवक को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की गई जिसके बाद फरियादी युवक ने मां को फोन कर 15 सौ रुपए मगवाकर बदमाशों को दिए तो युवक को छोडा गया पूरे मामले में पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है….।

इंदौर के एडिशन डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया की अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के मेन रोड पर चाट चौपाटी पर चाट खरीदने गए अजय नामक युवक को ऋतिक, चोटी वा एक युवती द्वारा बंधक बना कर जमकर मारपीट की गई और 15 सौ रुपए की मांग करने लगे घायल युवक ने स्वायम की मां को फोन लगा कर घटना की जानकारी दी गई और मां द्वारा चाट चौपाटी पर 15 सौ रुपए लेकर पहुंची जिसके बाद बदमाशों ने बंधक युवक को छोड़ा और मौके से फरार हो गए पूरे मामले फरियादी ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है….।

Exit mobile version