शाजापुर जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ जिले की तीनों विधानसभा पर भाजपा का कब्जा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र भी भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए शाजापुर, शुजालपुर और कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में अपनी जीत का परचम लहराया है। गौरतलब है कि 2018 में जिले की तीन सीटों में से दो सीटें शाजापुर और कालापीपल पर कांग्रेस का कब्जा था जबकि एक शुजालपुर सीट पर भाजपा काबिज थी। परंतु अबकी बार लाड़ली बहना योजना और मोदी की जनसभा के बाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है।शाजापुर से अरुण भीमावद ने 28 मतों से,शुजालपुर के भाजपा प्रत्याशी और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने 13660 मतों से तो कालापीपल विधानसभा से घनश्याम चन्द्रवंशी ने 11765 मतों से ऐतिहासिक जीत के लिए लड़ली बहनों और मतदाताओं का आभार जताया है।

Exit mobile version