इंदौर के बस स्टैंड पर कल्याण विश्रांति गृह का छज्जा गिरने से तीन लोग घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के बस स्टैंड पर कल्याण विश्रांति गृह का छज्जा गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं। इमारत काफी पुरानी थी और जर्जर अवस्था में थी। इस विश्रांति गृह के नीचे भोजनालय भी है और बाहर सिलिंडर भी रखे हुए थे।सूचना मिलते ही कलेक्टर इलैया राजा टी, एसडीएम, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि रविवार होने से भीड़ कम थी, नहीं तो कई घायलों की संख्या बढ़ भी सकती थी। घटना के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी ने होटल के अवैध कब्जे को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे को गिरा दिया। हाल ही में शहर में बड़ा हादसा हो चुका है।

Exit mobile version