इंदौर के बंबई बाजार में विवादित पर्चे बांटते दो युवक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के संवेदनशील इलाके बंबई बाजार में विवादित पर्चे बांटने की खबर से पुलिस सकते में आ गई। जवानों ने दो युवकों को पकड़ा तो कुछ लोगों ने हुज्जत कर छुड़ाने की कोशिश भी की। मौके पर पहुंचे बल की मदद से दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

एसीपी एसकेएस तोमर के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात की है। आरोपित शाहनवाज निवासी साउथतोड़ा और शादाब निवासी आमवाला रोड़ चंदन नगर बंबई बाजार में विवादित पर्चे बांट रहे थे। पर्चे में मुस्लिम युवतियों को दूसरे धर्म के शिक्षण संस्थानों में न भेजने और मुस्लिम दुकानदारों से ही खरीदारी करने जैसी बातें लिखी थी।

छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे लोग
पुलिसवालों ने दोनों को पकड़ा तो हंगामा हो गया। भीड़ ने पकड़ने पर आपत्ति ली और छोड़ने के लिए दबाव बनाया। जुम्मे की नमाज के कारण भीड़ भी ज्यादा थी। पुलिसवालों ने सुझबुझ से काम लिया और भीड़ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद थाने से बल पहुंचा और शाहनवाज और शादाब को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी के मुताबिक, आरोपितों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। उनकी इस हरकत से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था।

Exit mobile version