इंदौर के खजराना और बड़वाली चौकी क्षेत्र में उन्माद फैलाने वाले 13 गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पुलिस ने जानलेवा हमला और बलवा की धाराएं भी लगाईं, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अन्य लोगों की शिनाख्त में जुटी
खजराना और बड़वाली चौकी क्षेत्र में उन्माद फैलाने वाले 13 आरोपितों को पुलिस पकड़ चुकी है। आरोपितों पर बलवा, प्रदर्शन और जानलेवा हमले की धाराओं में कार्रवाई की गई है। नारेबाजी करने वाले अन्य आरोपितों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त हो रही है।

आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, खजराना में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। उषा फाटक के कनिष्क अजीत पर हमला करने के मामले में आरोपित फुरकान उर्फ मुसरान पुत्र हारुन रशीद निवासी सिकंदराबाद कालोनी, इरफान पुत्र सफी खान निवासी बेगम खानबहादुर कंपाउंड छावनी, बिलाल पुत्र अब्दुल अजीज निवासी हिना पैलेस कालोनी, शेख हनीफ पुत्र अब्दुल मजीद निवासी इलियास कालोनी, काशिफ पुत्र रऊफ मिर्जा निवासी हारुन कालोनी और अजहरुद्दीन पुत्र शरीफ निवासी शाहीबाग कालोनी को नामजद आरोपित बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। इसकेअलावा मुखत्यार पुत्र इकरामुद्दीन निवासी सूरीनगर, लक्की अहमद पुत्र फिरोज निवासी खिजराबाद, आसिफ पुत्र शेरखान निवासी सिल्वर कालोनी, युनूस पुत्र युसूफ मेव निवासी हिना कालोनी को भी गिरफ्तार किया है।

बगैर अनुमति प्रदर्शन, 150 लोगों पर कार्रवाई
बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में करीब 150 लोगों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। खजराना थाना पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर बाजार थाना पुलिस ने ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाने के मामले में आरोपित खालिद उर्फ कालू पुत्र खलील निवासी बजरिया, शाहिद पुत्र सादिक निवासी रामगंज जिंसी, शादाब पिता शफीक निवासी मल्हारगंज जिंसी को गिरफ्तार कर लिया है।

अलर्ट: संवेदनशील इलाकों में नमाज के वक्त बल तैनात
शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। जुमे की नमाज के दौरान भीड़ एकत्र होने की सूचना पर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। हालांकि, पुलिस ने गुरुवार रात ही धर्मगुरुओं, मौलवियों और मुस्लिम समाज के नेताओं की मदद से सभी से शांति बनाए रखने की अपील जारी करवा दी थी। आजाद नगर, चंदन नगर, खजराना, सदर बाजार, छत्रीपुरा क्षेत्र में तो पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

- Advertisement -

खुफिया रिपोर्ट : पीएफआइ-सिमी समर्थकों का हाथ
पापुलर फ्रंट आफ इंडिया(पीएफआइ) और सिमी समर्थकों द्वारा एक वीडियो तेजी से फैलाया गया था। खजराना क्षेत्र में तो भीड़ एकत्र करने वाले सदर बाजार क्षेत्र से आए थे। सदर बाजार पीएफआइ और सिमी का गढ़ रहा है। आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने उक्त वीडियो से लोगों को उकसाने का काम किया है। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version