डीसीपी के मुताबिक आरोपितों ने बताया कि वह साथियों को बदल बदल कर चोरी करते थे।उन स्थानों को टारगेट पर लिया था जहां छात्र छात्राएं रहते हैं।
आरोपित तीन साल से चोरी कर रहे थे।आरोपितों के टारगेट पर जयपुर और इंदौर के छात्र रहते थे।
क्राइम ब्रांच ने तीन तमिलनाडू की तीन सदस्यीय गैंग को पकड़ा है जो होस्टल और पीजी से छात्रों के लेपटाप और मोबाइल चुराते थे। आरोपित तीन साल से चोरी कर रहे थे।आरोपितों के टारगेट पर जयपुर और इंदौर के छात्र रहते थे।
डीसीपी(अपराध)निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित वी. शक्तिवेल पुत्र व्यंकटेश निवासी आटोपालियम,वी.संतोष पुत्र व्यंकटेश निवासी पोडरपालियम वेल्लूर,विजय उर्फ वेटरी पुत्र गोविंदम निवासी शंकरापुरम मेलपट्टी वेल्लूर है।आरोपितों से संयोगितागंज और एमआइजी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चुराए आठ फोन बरामद हो गए हैं। हालांकि मुख्य आरोपित फरार है।
डीसीपी के मुताबिक आरोपितों ने बताया कि वह साथियों को बदल बदल कर चोरी करते थे। उन स्थानों को टारगेट पर लिया था जहां छात्र छात्राएं रहते हैं। आरोपित शहर में रुकने के बजाए समिपस्थ देवास में रुकते थे ताकि पुलिस उन तक नहीं पहुंच सके।
