कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि शहर में रात्रि में चल रही गतिविधियों की लगातार जांच जारी रहेगी। कालेजों में काउंसिलिंग सेल बनाई जाएगी।
शहर में नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अब प्रशासन लाडली बहना सेना को जोडकर प्रत्येक वार्ड में नशे पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम शुरू करेंगा। इसके लिए लाडली बहना सेना को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो पुलिस के साथ मिलकर नशे की रोकथाम के लिए कार्य करेंंगी।नईदुनिया द्वारा नशे की रोकथाम के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है।इंदौर को यह स्वीकार नहीं मुहिम को लेकर प्रशासन भी सख्त हो गया है। कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि शहर में रात्रि में चल रही गतिविधियों की लगातार जांच जारी रहेगी। कालेजों में काउंसिलिंग सेल बनाई जाएगी। साथ ही अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा, जो कालेजों के आसपास नशे की गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएंगे। कलेक्टर का कहना है कि सामाजिक संगठनों को जोड़कर बस्तियों में नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। जो सगठन पहले से काम कर रहे है, उनको सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
समाजिक संगठनों को अलग-अलग बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा भी अन्य कई गतिविधियां प्रशासन द्वारा शुरू की जाएगी। कलेक्टर खुद कर रहे लगातार मानिटरिंगदेर रात तक खुले रहने वाले बीआरटीएस पर अवैध गतिविधियों की जांच के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती से निगरानी की जा रही है। कलेक्टर इलैया राजा टी स्वयं बीआरटीएस का दो बार दौरा कर चुके है। इस दौरान उन्होंने देर रात तक खुले रहने वाले पब पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई है।
