महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों व होलिका दहन आयोजन समितियों से अपील कि है कि, होली का पावन त्यौहार पुरे हर्ष उल्लास, उत्साह और पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाएं। शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स, वायु शुद्धता की दृष्टि से और सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार होलिका दहन में कंडे व गो कास्ट का उपयोग करें।
महापौर ने जनता से आह्वान किया कि, स्वच्छता के साथ-साथ इंदौर को वायु शुद्धता में भी नंबर वन बनाना है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं के माध्यम से कंडे व गो कास्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है, गो कास्ट का उपयोग होलिका दहन समिति होलिका दहन हेतु करे यह निवेदन है।
