होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच की तैयारी पहुंची आखिरी चरण मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में 24 जनवरी से भारत वर्सेस न्यूजीलैंड के वनडे मैच होने जा रहा है जिसकी तैयारी होलकर स्टेडियम में लगभग पूरी कर ली है जिसकी जानकारी mpca के पदाधिकारी रोहित पंडित ने दी,

-दरअसल रोहित पंडित ने बताया कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभी तक जितने भी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं जिसमे इंदौर सहित मध्यप्रदेश के दर्शक यहां आते हैं और खेल का आनंद लेते हैं, बहुत अच्छी दर्शकों की संख्या स्टेडियम में पहुंचती है जो खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करती है । वही 24 जनवरी को भारत न्यूजीलैंड वनडे मैच की स्टेडियम की तैयारी भी आखिरी चरण में पहुंच गई है,,रोहित पंडित ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि चाहे खिलाड़ी हो दर्शकों या काम करने वाले लोग हो सभी लोगों को अच्छी सुविधा देने के लिए mpca तैयार रहता हैं। तो इस बार भी 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक रोमांचक भरा वनडे मैच का मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा।

वहीं आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन किया जाना है जिसमें 6 खेलो का इंदौर में भी आयोजन होगा उन्होंने कहा कि हमारे पास कलेक्टर इलैयाराजा टी ने निवेदन किया है भारत-न्यूजीलैंड इंटरनेशनल मुकाबले के बाद 30 जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम के प्रमोशन की बात की है रोहित पंडित ने बताया कि इसके प्रमोशन की एक्टिविटीज होलकर स्टेडियम में कर सकते हैं तो उसको लेकर mpca ने एक्सेप्ट किया है उन्होंने कहा कि इंदौर शहर में यह बड़ा आयोजन हो रहा है जो इंदौर बीके लिए एक उपलब्धि है इसको लेकर प्रशासन की तरफ से खेलो इंडिया का प्रमोशन और स्टेडियम में किया जाएगा।

Exit mobile version