होटल में युवा दंपत्ति के सुसाइड मामले में पुलिस बारीकी से पड़ताल करने में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुवा थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवा दंपत्ति के सुसाइड मामले में पुलिस अब बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है… हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मौके से मृतकों का मोबाइल पुलिस ने जब किया है लड़की का मोबाइल में ऐसी कोई चीज सामने नहीं आई जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो मौके से मिले लड़के का मोबाइल जो अभी लॉक है जिसे फॉरेंसिक की मदद से खोलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता…

भंवर कुवा थाना क्षेत्र के होटल में मिले दोनों शवों की शिनाख्त तो बीते दिन ही हो गई थी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी रवाना कर दिया है पुलिस अब आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए युवक के मोबाइल को फॉरेंसिक के जरिए खुलवाने और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले को हल करने में लगी हुई है इलाके के एडिशनल डीसीपी के अनुसार अभी तक की जांच में जो सामने आया है उसने यह कह पाना मुश्किल है कि आखिर किन कारणों के चलते दंपति ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया…

Exit mobile version