प्रधानमंत्री और कलेक्टर से दोस्ती बता कर की लाखों रुपए की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार धोखाधड़ी के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं और इसी के तहत है फरियादी के साथ प्रधानमंत्री और कलेक्टर से दोस्ती बता कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली जय प्रकाश सिंह सिंगर उम्र 45 वर्ष निवासी वैभव लक्ष्मी नगर द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है कि संध्या दीप केयर फाउंडेशन के मालिक डॉक्टर अरविंद पिल्लई निवासी कृष्ण कुंज कॉलोनी करोल बाग इंदौर के द्वारा उनके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात की गई है बताया जा रहा है कि फरियादी को लालच देने के साथ ही 1 लाख 50 रुपए जमा कर आए हैं और 20 हजार चार बार जमा करे जिसकी कुल राशि ₹80,000 हो गई थी जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी गई और फरियादी से कहा गया कि मैं प्रधानमंत्री तथा कलेक्टर साहब मेरे अच्छे दोस्त हैं और वह मेरे संस्था के सदस्य हैं यदि आप मेरी संस्था में जुड़ेंगे तो 1 लाख रुपए जमा करने पर 10 वर्षों मैं 16 करोड़ 10 लाख रुपए मिलेंगे और बोला गया कि 10 माह में ढाई लाख और 50 हजार के डेढ़ लाख मिलेंगे इसी के साथ बच्चों को ₹25,000 महा स्कॉलरशिप मिलेगी और यदि 1 करोड़ का मकान लेते हो तो आपका 50% माफ हो जाएगा इस तरह के झूठे वादे करने के बाद धोखाधड़ी की गई जबकि फरियादी ने 5 किस्त भी जमा की है पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद में 420 ई सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है

Exit mobile version