हेड कांस्टेबल द्वारा एंबुलेंस संचालक से कमीशन आम आदमी पार्टी ने की दोषियों पर कारवाही की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एम वाय अस्पताल स्थित पुलिस चौकी पर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को राजस्थान ले जाने के लिए पुलिस हेड कांस्टेबल ने एंबुलेंस संचालक से 500 रुपए कमीशन लेने का मामला सामने आया था,, इस मामले में आप पार्टी ने विरोध जताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है,,,

इस मामले में पीड़ित .एंबुलेंस संचालक ने अमन प्रजापत ने बताया की मेरा ड्राइवर गंगापुर राजस्थान निवासी दीपक कहार का शव लेने पहुंचा तो हेड कांस्टेबल दिनेश यादव ने एक हजार रुपए कमीशन की मांग की तथा कहा की जो पोस्टमार्टम करवाने आता हे उसे कमीशन देना ही पड़ता हे .आप के
प्रदेश प्रवक्ता संजीव वैद्य ने बताया की यह घटना बहुत अमानवीय और असंवेदनशील हे तथा राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह हे , दोषी पुलिस कांस्टेबल एवम सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त की मांग की है,, वही
आप महापौर प्रत्याशी कमल गुप्ता ने कहा की इंदौर जिलाधीश ने बाहर जाने वाली एंबुलेंस का किराया तय करना चाहिए एवम पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी इसकी निगरानी कर यह सुनिश्चित की जान चाहिए,,

Exit mobile version