इंदौर। राऊ पुलिस ने रिजवान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। रिजवान ने श्याम सोलंकी के नाम से कमरा किराए पर लिया था। एक अन्य नाबालिग ने भी उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मूलत: घटिया (उज्जैन) निवासी रिजवान पुत्र इकबाल कुरैशी साईं नेचर कालोनी में रहता था। आरोपित को शुक्रवार को हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी पकड़कर थाने ले गए गए। पूछताछ में बताया कि रिजवान ने हिंदू युवती से ही विवाह किया है। वह फर्जी आइडी लगाकर किराए से रहने आया था।
