पिस्टल सहित दो गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने आरोपित अर्जुन हाड़ा निवासी रमाबाई नगर एवं कालू यादव उर्फ रोहित निवासी मित्रबंधु नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से दो पिस्टल बरामद हुई हैं। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, आरोपित कालू के विरुद्ध 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रासुका के तहत भी कार्रवाई कर चुकी है। आरोपित अर्जुन पर पांच मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version