हाथ मलते ही रह गए एसएसटी वाले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस ने एक भी जगह एसएसटी के नाम का उल्लेख नहीं किया और वाहवाही उनके खाते से चली गई।
तेजाजीनगर पुलिस ने मेवात गैंग के तीन सदस्य फारुख खान, सद्दाम हुसैन और राबिन खान को पकड़ा, तो एसएसटी वालों की भौंहे तन गईं। मेवात से इंदौर आए तीनों बदमाश एटीएम काटकर लाखों रुपये चुराते थे। वाहन चैकिंग के दौरान एसएसटी ने 11 लाख रुपये जब्त किए थे। मौके पर मौजूद एक एसआइ ने कहा कि युवक संदिग्ध है, इनसे थोड़ी पूछताछ कर लेते हैं। एसएसटी ने भी लिखा-पढ़ी से बचने के लिए आरोपितों को एसआइ के हवाले कर दिया। दूसरे दिन अखबारों से पता चला कि पकड़े गए युवक तो मेवात गैंग के सदस्य हैं और नागपुर से 40 लाख रुपये लूटकर भागे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपित डकैती की साजिश रच रहे थे। दो सदस्य चकमा देकर भाग गए हैं। पुलिस ने एक भी जगह एसएसटी के नाम का उल्लेख नहीं किया और वाहवाही उनके खाते से चली गई।

Exit mobile version