इंदौर एडवोकेट प्रीमियम लीग टेनिस बॉल टूर्नामेंट का आयोजन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा पिछले 8 वर्षों से टेनिस बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है,इस बार टूर्नामेंट में 32 टीम में लड़कों की है और तीन टीमें लड़कियों की है,खास बात ये रही कि लड़कियों को निशुल्क एंट्री दी गई है,,हालांकि कोरोना संक्रमण काल के 2 वर्ष ये टूर्नामेंट का आयोजित नहीं किया गया था, उसके बाद लगातार यह टूर्नामेंट जारी है,इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जिला कोर्ट, हाईकोर्ट अभिभाषक संघ की टीमो के अलावा देवास उज्जैन कोर्ट से भी टीमें शामिल हुई है।

इंदौर एडवोकेट प्रीमियम लीग टेनिस बॉल टूर्नामेंट को लेकर आयोजक ने बताया कि ये पिछले 8 साल से आयोजन किया जा रहा है और इस बार भी करीब 40 टीम में एडवोकेट टीमें उतरी थी जिसका आज सेमीफाइनल आज हुआ उसमें हाईकोर्ट और जिला जज ने भी क्रिकेट में अपने हाथ आजमाए,, वही हाईकोर्ट जज के द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। एडवोकेट जय हार्डिया ने बताया कि इस बार के टूर्नामेंट में 500 वकील शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष इस क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों के साथ-साथ लोग भी बढ़ते जा रहे हैं निश्चित रूप से मध्यप्रदेश में ये पहला वकीलों का टूर्नामेंट है जिसमें 40 टीमें एक साथ पार्टिसिपेट करती है।

एडवोकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट आयोजक सौरभ मिश्रा ने बताया कि लगातार पिछले 8 वर्षों से चल रहा है साला के कोरोनावायरस कॉल के 2 वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इसके बाद लगातार इस टूर्नामेंट को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कर रहा है। जिसमे उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय के अभिभाषक गण हिस्सा लेते हैं साथ ही न्यायाधीशों और अभिभावकों के बीच फ्रेंडली मैच भी आयोजित किया जाता है,, इस वर्ष का टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ है जिसमें हाई कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पुरस्कार राशि भेंट करेगी।

Exit mobile version